(सिरसा)कांग्रेस, भाजपा ने हरियाणा का किया विनाश: अर्जुन चौटाला
- 20-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
कहा, अदूरदर्शिता से प्रदेशभर में पनपाया राजनीतिक भेदभाव सिरसा 20 अगस्त (आरएनएस)। रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि पहले दस सालों तक कांग्रेस और भाजपा की ओर से हरियाणा को विकास की बजाए विनाश की ओर धकेल दिया गया है भेदभावपूर्ण नीति के तहत विपक्षी दलों के विस क्षेत्रों से राजनीतिपूर्ण भेदभाव किया जा रहा है। वे बुधवार को रानियां हलके के विभिन्न गांवों सादेवाला, केहरवाला, मत्तुवाला, सेनपाल, सेनपाल कोठा, नथोर, बचेर, बणी, करीवाला, हारनी, धर्मपुरा व संतोखपुरा आदि में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद सिरसा की ओर से उपरोक्त गांवों में करोड़ों की ग्रांट से करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जर्जर सडक़ें, बढ़ता अपराध, स्कूलों में शिक्षको की कमी, जर्जर अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, बढ़ता भ्रष्टाचार आदि मौजूदा भाजपा सरकार का विकास मॉडल है जिससे हर वर्ग दुखी है और इससे छुटकारा चाहता है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व स्व. ओमप्रकाश चौटाला को जब जब भी हरियाणा की सेवा करने का अवसर मिला, उन्होंने गरीब, मजदूर, व्यापारी, युवा व महिलाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जिससे हरियाणा सही मायने में विकसित बना, मगर बाद में कांगे्रस व भाजपा ने अपनी अदूरदर्शिता से हरियाणा को विनाश के कगार पर ला दिया है। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली, धर्मवीर नैन, इनेलो के प्रदेश सचिव कश्मीर सिंह करीवाला, संदीप गोदारा आदि अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...