(सिरसा)कांग्रेस नेताओ ने प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

  • 02-Oct-23 12:00 AM

किसानों की मांगे पूरी न हुई तो धरना आंदोलन में होगा तब्दील सिरसा 2 अक्टूबर (आरएनएस)। जिला सिरसा के गांव नेजिय़ाखेड़ा के पास किसानों के धरने पर आज जिला कांग्रेस कमेटी पहुंची और समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओ ने किसानों से पूरे मामले की जानकारी ली और प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। अगर इस समय अवधि में किसानों की सभी मांगे पूरी न हुई तो यह धरना आंदोलन में तब्दील होगा। आज इस धरने पर विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा, सुभाष जोधपुरिया, अमीर चावला, वीरभान मेहता, राजेश चाडीवाल, लादूराम पुनिया, सुरजीत भावदीन, गजानंद सोनी, दलीप बाजेका, दलीप नेजिय़ा, ओम डाबर इत्यादि मौजूद थे।कांग्रेस नेताओ ने कहा कि पानी मूलभूत सुविधा हैं। किसान अगर पानी के लिए उलझेंगे और धरना देंगे तो यह गलत हैं। शर्मनाक बात ये हैं कि नहर में पानी नहीं हैं, जिस कारण सिंचाई सहित अनेक परशानिया सामने आ रही हैं। अनेक गांव के लोग मजबूर होकर धरने पर हैं और प्रशासन के कानो पर जू तक नही रेंग रही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे की भीतर प्रशासन ने धरने पर पहुंचकर सुध नहीं ली और पानी मुहैया नहीं करवाया तो फिर यह धरना आंदोलन में तब्दील होगा और इस आंदोलन में पूरे जिला, सभी गांव के लोग धरने पर बैठेंगे और इसके लिए जिम्मेदार सीधे तौर पर प्रशासन होगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment