(सिरसा)कांग्रेस शासन को याद कर रही है जनता: डा. केवी सिंह

  • 12-Dec-23 12:00 AM

सिरसा 12 दिसंबर (आरएनएस)। कांग्रेस मजदूर-किसान कार्यकर्ताओं की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला महामंत्री हंसराज धानक व किसान नेता अनमोल कंबोज की अध्यक्षता में अयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रोग्राम कमेटी के सदस्य पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश का हर वर्ग किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी परेशान होकर सत्त्ता परिवर्तन चाहता है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल को याद कर रहा है। जिसमें प्रदेश का हर वर्ग किसान, मजदूर, कर्मचारी व व्यापारी खुशहाल थे। दलित, पिछड़ों एवं महिलाओं के लिए नई-नई कल्याकारी योजनाएं बिजली, पानी, पेयजल कनैक्शन टंकी, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में 100-100 गज के प्लॉट प्रदान किए। उन्होंने बताया कि दलित व पिछड़ा वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्त्ति, वर्दी, पुस्तकें व साइकिल प्रदान की। इसके साथ-साथ बेरोजगारों को भत्ता, किसानों को फसलों का उचित भाव, महिलाओं व पदक विजेता खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियों में प्रोत्साहन, व्यापारियों को भयमुक्त शासन उपलब्ध करवाया गया। हंसराज धानक ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा शासन काल में दलित-पिछड़ा, मजदूर वर्ग सुरक्षित थे और उनका भरपूर विकास हुआ। प्रदेश में पुन: कांग्रेस शासन स्थापित करने के लिए 24 दिसंबर को सिरसा में किसान-मजदूर जनआक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी किसान-मजदूर, कर्मचारी व व्यापारी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ मजबूत करें और कांग्रेस का शासन पुन: स्थापित करें। इस अवसर पर इंटक मजदूर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संदीप धानक, प्रवीन खटक, काकी चिंडालिया, सोनू हांडीखेड़ा, अजीत सिंह, रामदास बजाज, विशाल वर्मा, कपिल सरावगी, कर्ण चावला, महेंद्र सिंह धानक, अमित यादव, विनोद हिटलर, शंकरलाल वाल्मीकि, कृष्ण लाल मोरवाल, होशियार सिंह कंबोज, रामानंद निनाणिया, मंगल माहवर, संदीप डिंग, अंकित डाबला, शमशेर नागर, जयचंद, राजू धानक लाडवा, महावीर सिंह सोलंकी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment