(सिरसा)घर-घर जाकर नशे के खिलाफ जागरूक करेगी संस्था: सीए दरवेश स्वामी

  • 05-Dec-23 12:00 AM

सिरसा 5 दिसंबर (आरएनएस)। शहर में सोमवार को डियर सिरसा नामक संस्था ने नरक नशा: स्वर्ग सिरसा के नाम से मुहिम की शुरुआत की है। इस जन संपर्क अभियान की शुरुआत डियर सिरसा के वरिष्ठ सदस्य सीए सुमित गोयल और शशिकांत ने वाहन को हरी झंडी दिखा कर की। संस्था के संस्थापक सीए दरवेश स्वामी ने कहा कि आगामी 1 महीने में संस्था नशे के खिलाफ जन संपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत संस्था के सदस्य सिरसा शहर के हर गांव-मोहल्ले में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। संस्था के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यही रहेगा की सिरसा शहर का वातावरण ऐसा बनाए जाए, जोकि नशे के खिलाफ हो। इस मुहिम के 3 मुख्य स्तंभ होंगे जो कि शिक्षा, खेल और संस्कार हंै। अगर समाज इन तीनों पहलुओं पर काम करता है तो नशे को काफी हद तक रोका जा सकता है। सीए दरवेश स्वामी ने ये भी बताया कि संस्था ने नशे के खिलाफ वीडियो संदेश देने के लिए एक विशेष वाहन तैयार किया है, जिस पर बड़ी एलईडी लगाई गई है। उस एलईडी पर हर गली-नुक्कड़ पर नशे के खिलाफ वीडियो फिल्म और वीडियो संदेश चलाए जाएंगे। इस मौके पर संस्था के कर्मठ सदस्य सीए विकास सचदेवा, सीए हेमंत गोयल, सीए अतुल जैन, एडवोकेट राहुल वर्मा, हरीश स्वामी, रामेश्वर और रवि गोदारा ने अपनी तरफ से सभी सिरसवासियोंं से इस मुहिम में शामिल होने के लिए अपील की।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment