(सिरसा)चत्तरगढ़ पट्टी में 35 लाख की लागत से चार गलियों का निर्माण शुरू

  • 09-Apr-25 12:00 AM

नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूव व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने करवाए विकास कार्य शुरूसिरसा 9 अप्रैल (आरएनएस)। शहर में नगर परिषद चुनाव के बाद रूके हुए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए तेज गति से कार्य शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में करीब 35 लाख की लागत से बनने वाली चार गलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। वार्ड 1 चत्तरगढ़ पट्टी में चार गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने नारियल फोड़कर किया। निर्माण कार्य शुरू करवाने पहुंचे नेताओं का क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का नप अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने वाल्मिकी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि विधायक रहते भाई गोपाल कांडा सिरसा में विकास कार्यों के लिए करीब 200 करोड़ की राशि मंजूर करवाकर लाए थे। विधानसभा चुनाव और उसके बाद नगर परिषद चुनाव होने के कारण आचार संहिता लग गई और विकास कार्यों की रफ्तार थम गई। अब फिर से विकास कार्य शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में चत्तरगढ़ पट्टी में गलियों का निर्माण शुरू करवाया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि 26 अप्रेल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा आएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेंगे। उन्होंने कहा कि 27 अप्रेल को नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक के लिए शुरू होने वाले साइक्लोथोन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रवाना करेंगे। यह यात्रा सिरसा से शुरू होकर डबवाली जाकर सम्पन्न होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा को फेल विधायक मिला है। अब जनता भी कहने लगी है कि सिरसा विधायक गोकुल सेतिया फेल है। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्माण कार्य निर्धारित नियमों व समय पर होता है। गोकुल को विधायक बने छह का समय बीत गया लेकिन अब तक अपने घर के आगे वाली सड़क भी नहीं बनवा पाया। गोकुल का एक ही काम है फेसबुक पर लाइव आना और अधिकारियों व ठेकेदारों को धमकाना। लेकिन नियमों के विपरित वे भी काम शुरू नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रदेशवासी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग तारीफे कर हैं ।इस अवसर पर वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी रही प्रियंका बोमरा, रतन सिंह बोमरा, पूर्व पार्षद सुनील कुमार, राजेश गुर्जर, युवा नेता सुनील बामनियां, अनिल गनेरीवाला, रतन कुमार फरंड, अनिल सोलंकी, जगदीश बोमरा, राजू महावर, भंवर सिंह, अश्विन खुंडिया, जगननाथ ढिलोड, गोबिंद बागड़ी, लक्ष्मण गुर्जर, विजय यादव, श्रवण कुमार, लवप्रीत, कुलदीप खटक, अमित पारशाह, सोनू ढिलोड, सुनील कुमार, रोहित, दीपक सोनी,रमेश घारू सहित अन्य मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment