(सिरसा)जननायक चौधरी देवीलाल जयंती को बनाएं ऐतिहासिक: अर्जुन चौटाला
- 24-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
ग्रामीणों से संपर्क साधकर दिया जयंती कार्यक्रम का न्यौताबोले, इनेलो की नीतियां व सिद्धांत जनहित पर आधारितसिरसा 24 अगस्त (आरएनएस)। रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा का विकास सही मायने में केवल इनेलो ही कर सकती है क्योंकि इनेलो की नीतियां व कार्य जनकल्याण से जुड़े हैं और लक्ष्य तथा उद्देश्य भी प्रदेश व प्रदेशवासियों का चहुंमुखी विकास है। वे रविवार को अपने हलके में दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत ढाणी सुखचैन, मल्लेवाला, नेजाडेला, बुर्जभंगु, बनसुधार, चामल, ढाणी ख्योवाली, ढाणी-400, झोरडऩाली, फतेहपुरिया नियामतखां, बुखाराखेड़ा, कर्मगढ़, भागसर, खाईशेरगढ़, मेहनाखेड़ा, कुस्सर, नाईवाला सहित अन्य गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया और जिला परिषद सिरसा व अपने विधायक कोटे से करवाए गए अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने सभी उपस्थितजनों से आगामी 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर इस जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का निमंत्रण दें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस जयंती कार्यक्रम में लाखों की संख्या में हरियाणावासी जननायक चौधरी देवीलाल को नमन करेंगे और उन द्वारा हरियाणा और भारत के विकास में दिए गए योगदान को याद करेंगे। विधायक अर्जुन चौटाला ने ग्रामीणों से कहा कि इस जयंती कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला आगामी 28 अगस्त को रानियां में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो ही सही मायने में विकास की पक्षधर है और यही कारण है कि आज पूरे हरियाणा में अधिक से अधिक संख्या में लोग इनेलो परिवार में शामिल हो रहे हैं। इससे पूर्व उपरोक्त गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा, युवा अध्यक्ष भगवान कोटली, हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह, जेपी कंग, अमन चामल, संदीप गोदारा आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...