(सिरसा)जिप चेयरमैन कर्ण चौटाला ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के दिए टिप्स

  • 11-Dec-23 12:00 AM

कहा, जन जन के बीच जाकर प्रचारित करें पार्टी की कल्याणकारी नीतियांसिरसा 11 दिसंबर (आरएनएस)। जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने सोमवार को डबवाली रोडस्थित इनेलो कार्यालय में जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों वकार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक ली व दिशा निर्देश दिए। जिप चेयरमैन कर्णचौटाला ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे घर बैठे पार्टी कार्यकर्ताओं सेसंपर्क साधकर उन्हें पुन: पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा मेंसक्रिय करें और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती दें। उन्होंने कहा कि पार्टीकी ओर से आगामी 30 दिसंबर को जिला जींद में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलनआयोजित किया जाएगा जिसमें इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला मुख्यातिथि होंगे,इसलिए पार्टी संगठन में महिला की भागेदारी भी अधिक से अधिक सुनिश्चितकरें। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इनेलो कीकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक लेकर जाएं और अधिक से अधिक लोगों कोपार्टी से जोडकऱ उसे पहले भी अधिक मजबूत बनाएं। जनता के बीच जाकर उनकीसमस्याएं सुनें और अधिकारियों से समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का समाधानकरवाएं। जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला ने कहा कि आगामी 16 दिसंबर सेफिर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की राज्य स्तरीय रथयात्रा आरंभ होगी।उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश की गठबंधन सरकार की बेकायदिगयों कोउजागर किया जाएगा और इनेलो को सत्तासीन करने के लिए प्रदेश की जनता सेआशीर्वाद मांगा जाएगा। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला,इनेलो महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, विनोद अरोड़ा, जसविंद्र बिंदु,गुरविंद्र सिंह, विनोद दड़बी, जसवीर सिंह जस्सा, मोहनलाल झोरड़, विनोदबेनीवाल, भगवान कोटली, इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, प्रदीपमेहता एडवोकेट, गुरप्रीत सिंह गिल, जरनैल चंदी, मोहित शर्मा, नरेशरुपावास, सुरेंद्र मौजूखेड़ा, रणधीर जोधकां, अजनीश कनेडी व संदीप चोयलआदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment