(सिरसा)जिला पार्षद कर्मजीत कौर ने महिला आरक्षण आंदोलन के दौरान दी गिरफ्तारी

  • 31-Jul-24 12:00 AM

सिरसा 31 जुलाई (आरएनएस)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण विधेयक बिल पास होने के बावजूद लागू ना करने के विरोध में हलका कालांवाली से जिला पार्षद कर्मजीत कौर वैदवाला ने संसद घेराव करने के दौरान गिरफ्तारी दी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में जंतर-मंतर पर पूरे देश से पहुंची हुई। हजारों महिलाओं के साथ 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तुरंत लागू करवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन किया और कहा कि 2024 में ही आधी आबादी को पूरी हिसेदारी कांग्रेस पार्टी देने का काम करेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान देश के नामचीन नेताओं ने समर्थन दिया और पूरा साथ निभाने का वादा किया। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के साथ जिला पार्षद कर्मजीत कौर ने बेरिकेट को पार करते हुए संसद का घेराव करने की कोशिश की तो महिला पुलिस द्वारा धक्का मुक्की के दौरान चोटिल भी हुई। इस दौरान अलका लांबा, जिला पार्षद कर्मजीत कौर वैदवाला, पूनम पंडित और देश के कोने-कोने से आई हुई महिलाओं ने गिरफ्तारियां दी। दिल्ली कैंट थाने में बन्द करने के दौरान देर शाम को सभी महिलाओं को रिहा किया गया। इस दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ये संकल्प लिया कि हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई। न्याय मिलने तक हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश दुनियां बदल चुकी है, मगर महिलाओं के लिए वही गुलामी की जंजीरें इस देश में लागू हैं। पुरातन समय से लेकर आज तक महिला आजादी का सांस नहीं ले सकती। महिलाओं द्वारा अपने हकों की मांग पर ये अग्नि परीक्षा सदा से चली आ रही है। हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जो नए भारत के निर्माण की बात करते हैं, फिर वे हर कदम पर महिला की अग्नि परीक्षा लेने का काम क्यों कर रहे हैं। अगर भारतीय महिला का इसी प्रकार शोषण कर उसे दबाया गया तो महिला भी चुप नहीं बैठेगी। वह वोट की चोट से सरकार को बखूबी जवाब देना जानती है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment