(सिरसा)डबल इंजन की सरकार कर रही शहीदों के सपनों को साकार : नायब सिंह सैनी
- 31-Jul-24 12:00 AM
- 0
- 0
-डेरा बाबा भूमणशाह में 84वें शहीदी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि-9वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक में प्रदेश सरकार ने शहीद उधम सिंह की जीवनी शामिल कर दी सच्ची श्रद्धांजलि-मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन कंबोज धर्मशालाओं के लिए की 51 लाख रुपये देने की घोषणासिरसा 31 जुलाई (आरएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चल रही है। देश व प्रदेश में विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन आया है। डबल इंजन की सरकार ने नई योजनाओं को शुरु करके शहीदों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक में प्रदेश सरकार ने शहीद उधम सिंह जी की जीवनी को शामिल किया है। यह उनके प्रति हमारी एक सच्ची श्रद्धांजलि है।मुख्यमंत्री बुधवार को जिला सिरसा में डेरा बाबा भूमणशाह संगर सरिस्ता में शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 84वें शहीदी महासम्मेलन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत एक विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह ने डेरा में शहीद उधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने साध संगत को पौधे भी वितरित किए। बाबा ब्रह्मïदास महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा सभी अतिथियों को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित कॉरियोग्राफी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद उधम सिंह एक महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने बाल्यकाल में ही यह संकल्प धारण कर लिया था कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर से बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि 21 सालों की कड़ी तपस्या के बाद शहीद उधम सिंह ने एक सभा में जनरल डायर को गोलियां मार कर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया।उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे क्रांतिकारियों पर अनेक जुल्म ढाए। क्रांतिकारी वीरों ने तपस्या की, कष्ट सहन किए। उनकी गाथा सुनकर आज हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने शहीद उधम सिंह के माता पिता को भी याद किया कि उन्होंने ऐसे महान वीर को जन्म दिया।मुख्यमंत्री ने सिरसा, करनाल, रादोर, भुन्ना, कुरुक्षेत्र, रतिया, जगाधरी में निर्माणाधीन कंबोज धर्मशालाओं के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हिसार के पुराने गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के पास उनके नाम पर लाइब्रेरी बनाने की घोषणा भी की।साध संगत द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष गांव मुसाहिबवाला से गुजरने वाली घग्गर नदी से रंगोई नाला के विस्तारीकरण की मांग रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाले को निकालने के लिए व्यवहारिकता जांची जाएगी और सभी प्रकार के मापदंड पूरे होने पर सरकार इसे मंजूरी देगी। उन्होंने एनएच-9 से डेरा बाबा भूमण शाह रोड के फोरलेन की मांग पर कहा कि इसके लिए अगर जमीन उपलब्ध होगी तो सरकार इसे फॉर लेन बनाएगी। उन्होंने मुख्यधाम की ओर जाने वाली सड़क पर बस क्यू शेल्टर बनाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने शहीदी दिवस पर आए हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि शहीदों के जन्मदिन, उनके शहादत दिवस, माता पिता के जन्मदिन व अन्य उपलक्ष्य के दिन वातावरण की शुद्धि के लिए एक-एक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि आज बढ़ रहा तापमान हमारे लिए चिंतनीय है और हमें वातावरण की शुद्धि के लिए पेड़ पौधे लगाने होंगे। उन्हेांने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ माँ के नाम लगाने का आह्वान किया था। इसको लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है और इस साल प्रदेश में डेढ करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।इस अवसर पर जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज ने कहा कि वह एक साथी बनकर लोगों के बीच आएं है और उन्हें बड़ी खुशी है कि हम एक महान क्रांतिकारी का शहीदी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे लोगों की सेवा कर रहे हैं और उनकी उपलब्धियां देश में ख्याति ले रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म जर्मनी में जरूरी हुआ है परंतु भारत देश की मिट्टी की खुशबू आज भी मुझे महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में भी शहीद उधम सिंह जी की शहादत पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बाबा ब्रह्मदास महाराज ने महान क्रांतिकारी शहीद शिरोमणि उधम सिंह की शहादत दिवस पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बड़ी श्रद्धा के साथ हम शहीदी दिवस मना रहे हैं। आए हुए श्रद्धालु इनसे प्रेरणा लें और शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें।समारोह को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बी आर कंबोज, अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सलाहकार डा. संदीप सिंह कोरा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, स्थानीय शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा, विधायक गोपाल कांडा, विधायक दूड़ाराम, विधायक लक्षमण नापा, संत बाबा ब्रह्मïानंद जी महाराज, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, सरदार कुलवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व विधायक बलकोर सिंह, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, श्याम बजाज, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, उपायुक्त आर.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, बाबा भूमण शाह चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विनोद कुमार एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मोजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...