(सिरसा)दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने निकाली भव्य कलश यात्रा

  • 18-Mar-24 12:00 AM

-श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर किया अनेक स्थानों पर स्वागत-युवतियों ने सफेद वस्त्र धारण कर समाज हित के दिए संदेशसिरसा 18 मार्च (आरएनएस)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से नेहरू पार्क में आयोजित की जा रही श्रीराम कथामृत को लेकर सोमवार को शहरभर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सीएमके कॉलेज के पास स्थित दुर्गा मंदिर से आंरभ हुई। कलश यात्रा को दुर्गा मंदिर के प्रधान बाबू लाल फुटेला, सिरसा क्लब के पूर्व प्रधान अनिल डुमरा, प्रेम बजाज, कश्मीरी लाल, बृज मोहन शर्मा, कमल, सुभा राम ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। यात्रा में करीब 1100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साह दिखाया। सिर पर कलश लेकर ये महिलाएं पांच किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चलीं। इस दौरान कलश यात्रा दुर्गा मंदिर, वाल्मीकि चौक, शिव चौक, घंटा घर चौक, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, अनाज मंडी से होते हुए कथा स्थल नेहरू पार्क में पहुंची। कलश यात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत किया। संस्थान से स्वामी प्रेमप्रकाशानंद ने बताया कथा का आयोजन 19 से 23 मार्च तक किया जाएगा। जिसका समय शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती कथा का वाचन करेंगी।कलश यात्रा के दौरान युवतियों ने सफेद वस्त्रधारण किए। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में पट्टिकाएं ली। पट्टिकाओं में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण कन्या भ्रूण हत्या व अन्य स्लोगन लिखकर शहरवासियों को जागरूक किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment