(सिरसा)पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए निकाली जागरूकता रैली

  • 01-Mar-24 12:00 AM

विश्व पंजाबी सभा कैनेडा पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत: रणजीत सिंहसिरसा 1 मार्च (आरएनएस)। गांव रत्ताखेड़ा व कुत्त्ताबढ़ में विश्व पंजाबी सभा कैनेडा की ओर से मां बोली पंजाबी को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व संस्था के जिला सिरसा के प्रधान रणजीत सिंह ने किया। रैली को गांव कुत्त्ताबढ़ में स्कूल से प्रिंसीपल सुखविंद्र सिंह व पंजाबी अध्यापिका छिंद्र पाल कौर व रत्त्ताखेड़ा में हैड मास्टर सुखराज सिंह ने झंडी देकर रवाना किया। रैली पूरे गांव का भ्रमण कर वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के साथ दोनों स्कूलों में संस्था सदस्यों ने पौधारोपण किया और पंजाबी की किताबें वितरित की। इस मौके पर रणजीत सिंह ने कहा कि यह संस्था राष्ट्रीय प्रधान बलबीर कौर रायकोटी व अंतर्राष्ट्रीय प्रधान स. दलबीर सिंह कथूरिया की रहनुमाई में विश्वभर में मानवता की भलाईके लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य मां बोली पंजाबी को बढ़ावा देने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। पूर्व में भारत में संस्कृत भाषा को प्रमुखता दी जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे संस्कृत भाषा भी विलुप्त होती जा रही है। इसी प्रकार मां बोली पंजाबी भाषा को बचाने के लिए अगर अभी से प्रयास नहीं किए गए तो संस्कृत भाषा की तरह यह भी विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्था नि:स्वार्थ भाव से गरीब कन्याओं की शादी, बाढ़ पीडि़तों की मदद, पौधारोपण, रक्तदान सहित समाजसेवा के सभी कार्यों में अग्रणी है। इस मौके पर रवि सिंह पीटीआई, नरेंद्र सिंह गणित अध्यापक, संस्था के सदस्य बेअंत सिंह सरपंच कुत्त्ताबढ़, सुखविंद्र सिंह रत्त्ताखेड़ा सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।सिरसा, 1 मार्च फोटो 07




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment