(सिरसा)पीडि़तों के साथ है अखिल भारतीय किसान सभा: डा. सुखदेव जम्मू

  • 02-Sep-25 12:00 AM

सिरसा 2 सितंबर (आरएनएस)। हाल ही में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व जम्मू सहित देश के अनेक हिस्सों में आई भीषण बाढ़ ने किसानों, खेत मजदूरों और आम जनता के जीवन और आजीविका को गहरी चोट पहुंचाई है। अनगिनत परिवार बेघर हो गए हैं, खेत और फसलें बर्बाद हो गई, पशुधन व संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। अखिल भारतीय किसान सभा इस कठिन समय में पीडि़त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और उनके दु:ख में सांझीदार है। हम यह आश्वासन देते हैं कि राहत और पुनर्वास की हर ज़रूरी मांग को मज़बूती से उठाएंगे और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। राज्य सचिव सुखदेव सिंह जम्मू ने कहा किसरकार द्वारा सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए व उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। किसानों को बर्बाद हुई फसल का पूरा मुआवज़ा दिया जाए और कजऱ् माफ किए जाएं। खेत मज़दूरों व दिहाड़ी मज़दूरों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए।पुनर्वास कार्य में तेजी लाई जाए और रोजग़ार की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अखिल भारतीय किसान सभा अपने कार्यकर्ताओं से अपील करती है कि वे बाढ़-प्रभावित इलाकों में जाकर राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं, एक-दूसरे का सहारा बनें और भाईचारे व एकजुटता की परंपरा को और मज़बूत करें। उन्होंने कहा कि दु:ख की बात है कि जब भी देश में बड़ी विपदा आती है, चाहे मणिपुर की घटनाएं हों या अब बाढ़ से प्रभावित किसानों, मज़दूरों और आम जनता का दर्द आते ही देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेते हैं। यह मौन उनकी जि़म्मेदारी से पलायन को दर्शाता है। डा. जम्मू ने कहा कि हम सब मिलकर इस आपदा को पार करेंगे। किसान मज़दूर और आम जनता अकेले नहीं हैं, अखिल भारतीय किसान सभा उनके साथ है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment