(सिरसा)पूर्व सीएम के ओएसडी डॉक्टर केवी सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- 09-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
सिरसा 9 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व ओएसडी डॉ केवी सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश स्तरीय कमेटी में शामिल किया। प्रदेश में इस अहम जिम्मेदारी को लेने के बाद डॉक्टर केवी सिंह बरनाला स्थित रेस्ट हाउस में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व शहरी अध्यक्ष हंसराज ने डॉक्टर केवी सिंह का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। डॉ केवी सिंह के स्वागत में अपने वक्तव्य में हंसराज धानक व वरिष्ठ नेता अमीर चावला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक सराहनीय निर्णय लिया है जिसको लेकर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंह के प्रदेश स्तरीय कमेटी में शामिल होने के बाद अब सिरसा जिला में कांग्रेस और मजबूत होगी, क्योंकि डॉक्टर सिंह का परिवार लंबे समय से एक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है तो इसलिए वह बेहतर जानते हैं कि कार्यकर्ताओं को कहां किस लेवल पर किस तरह सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की हमेशा से पार्टी हाईकमान से शिकायत रहती है कि पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया जाता है लेकिन डॉक्टर केवी सिंह के इस प्रदेश स्तरीय कमेटी में शामिल होने के बाद उम्मीद है कि किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होगी और उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। कार्यकर्ताओं व नेताओं के इस सम्मान से गदगद डॉक्टर केवी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होगी। आगामी वर्ष चुनावी वर्ष है और इस वर्ष में वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रदेश में कांग्रेस को सत्तासीन करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। इस मौके पर सुरजीत सिंह भावदीन, भोला सिंह सरपंच, मास्टर दलीप सिंह, गजानंद सोनी, पुनीता रानी, सोनू हांडीखेड़ा, सतनाम सिंह नानकपुर, विक्की प्रधान, अंकित डाबला, बंसी लाल कायत, राजेंद्र धानक, पवन कुमार मोरवाल, राजन मोरवाल ने भी डॉक्टर केवी सिंह का स्वागत किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...