(सिरसा)पौधारोपण कर दी माता सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजली

  • 10-Mar-25 12:00 AM

सिरसा 10 मार्च (आरएनएस)। बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट ;रजिण् 2116द्ध ने हिंदुस्तान की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर शहर के अग्रसैन पार्क में दर्जनों फूलए फल व छायादार पौधे रोपित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के प्रधान व चौण् देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कर्मचारी नेता रविन्द्र सैनी ने कहा कि माता सावित्रि बाई फुले ने अपने पति महात्मा जोतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए भारतवर्ष के पहले एक मात्र महिला विद्यालय की स्थापना की। छुआ छूतए अस्पृश्यता के कारण सामाजिक रूप से पिछड़ेए वंचित महिलाओं का जीवनस्तर उपर उठाने के उद्देश्य से शिक्षा की अलख जगाई। सर्वप्रथम नारीवाद आन्दोलन की स्थापना की। इस अवसर पर बोलते हुए डाण् सुमित सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश में महिलाओं को सम्मान देकर माता सावित्री बाई फुले के कार्य को आगे बढ़ा रहे हंै। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्करए प्रवीनए सचिनए राघवए सतबीर कंबोजए नरेंद्र रावतए पिंटू सहित आमजन मौजद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment