(सिरसा)भरोखां के संगम स्कूल में धूमधाम से मनाया कंजक पूजन
- 11-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
सिरसा 11 अक्टूबर (आरएनएस)। संगम स्कूल भरोखां में शुक्रवार को कंजक पूजन का आयोजन बड़े धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और विद्यार्थीगण सभी ने मिलकर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में कन्याओं का स्वागत विद्यालय के मुख्याध्यापक छगन सेठी ने उनके चरण धोकर किया। विद्यालय की अध्यापिकाओं ने उन्हें तिलक लगाया और आरती उतारी। इसके बाद उन्हें पारंपरिक तौर पर भोजन कराया गया, जिसमें फल, हलवा और चने शामिल थे। उपस्थित सभी लोगों ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्याध्यापक सेठी ने इस अवसर पर कहा कि कंजक पूजन भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो नारी शक्ति और बालिकाओं के सम्मान को बढ़ावा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस पर्व के महत्व और इसके पौराणिक संदर्भों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीत और नृत्य शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कंजक पूजन का यह आयोजन सभी के लिए एक यादगार अनुभव रहा और इसने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम प्रदान किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...