(सिरसा)मिसेज दीवा क्वीन इण्डिया कंचन कटारिया ने अपना जन्मदिन गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ मनाया
- 09-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिरसा 9 अप्रैल (आरएनएस)। मिसेज दीवा क्वीन इण्डिया 2019 कंचन कटारिया ने अपना जन्मदिन गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ मनाया जहां पर उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी बच्चों को ठंडे पानी की बोतलें बांटी तथा उनके साथ मिलकर केक काटा तथा बच्चों के साथ गेम खेलकर, नृत्य करके उत्सव के रूप में अपना जन्मदिन मनाया। यह जानकारी आर्यन कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद कंचन कटारिया नंदी गौशाला गई जहां पर उन्होंने गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ की सवामनी लगाकर अपने हाथों से गौमाता को खिलाई तथा गौ माता का आर्शीवाद प्राप्त किया।श्री कटारिया ने बताया कि कंचन कटारिया के जन्म दिवस पर मुम्बई से बॉलीवुड फिल्मी कलाकार योगी रात एवं दिल्ली से मॉडल कनिका उन्हें विशेष तौर पर आर्शीवाद देने के लिए सिरसा पधारे। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता, लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, समाजसेवी अनिल बांसल, वीना चैहान, कान्ता बागड़ी, बिन्दू, एकता, सुभाष, धीरज, संजू सैनी, कश्मीर कम्बोज, आशीष बजाज, मिकी मेकओवर , मानक चन्द जैन, देवेन्द्र टक्कर भी पधारे तथा इन्होंने भी कंचन कटारिया के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा गया तथा सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर कंचन कटारिया के जीवन से सम्बन्धित कुछ सवाल पूछे गए जिसे दर्शकों ने बखूबी जवाब दिया तथा उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...