(सिरसा)मॉस्को ग्रैपलिंग विश्व चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने झटके 37 मैडल

  • 12-Dec-23 12:00 AM

कुल 105 पदकों के साथ भारत प्रथम : चेयरमैन डा. विनोद स्वामीसिरसा 12 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के मॉस्को में 17 से 20 नवम्बर तक आयोजित वल्र्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में भारतीय ग्रेपलिंग टीम ने कुल 105 मैडल जीत कर प्रथम स्थान हासिल किया। इन खिलाडिय़ों ने हरियाणा के विजेता खिलाडिय़ों ने हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी से उनके दिल्ली निवास पर मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजस्थान ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन डा. विनोद स्वामी भी मौजूद रहे।प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने विजेता टीम को बधाई दी और हरियाणा में भी इस खेल को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।हरियाणा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजस्थान ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन डा. विनोद स्वामी ने बताया कि देश के लिए बेहद गर्व का विषय है कि मॉस्को ग्रेपलिंग वल्र्ड चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाडिय़ों का प्रदर्शन वैश्विक मंच पर कुश्ती में भारत के प्रभुत्व को दर्शाता है। हरियाणा प्रदेश के लिए यह क्षण और भी अधिक अहम है क्यों कि यहां के खिलाडिय़ों ने 37 मैडल जीते है। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कुशल नीतियों व खेलों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रेपलिंग प्राचीन भारतीय कुश्ती का ही एक रूप है। पूरे भारत में खिलाड़ी इस खेल में रुचि लेने लगे हैं। इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए जीसीआई भारत में अलग-अलग राज्यों में प्रतियोगिताएं भी करवा रही हैंं। भारतीय पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं।इस दौरान भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन दिनेश कपूर, उत्तर भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष शुभम चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित कई वल्र्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment