(सिरसा)यतींद्र सिंह एडवोकेट बने भाजपा जिलाध्यक्ष

  • 17-Mar-25 12:00 AM

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजितपूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल ने कुर्सी पर बैठा कर नये जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह का किया अभिनंदनसिरसा 17 मार्च (आरएनएस)। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपाए हरियाणा व सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति सिरसा यतींद्र सिंह एडवोकेट को पार्टी हाईकमान ने उनके अनुभव व पार्टी के प्रति समर्पित भाव से की गई सेवाओं को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा कार्यालय में उनका अभिनंद समारोह आयोजित किया गयाए जिसमें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज सहित तमाम नेताओं व कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैए उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास दिखाया हैए उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास रहेगा। इससे पूर्व भी पार्टी ने जो जिम्मेदारियां दी हैए उन्हें बखूबी तन.मन.धन से निभाया है। नगर परिषद चुनावों में जिस प्रकार सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी और शहरी सरकार भी भाजपा की बनाने में सफल रहे और 1996 के बाद दोबारा से कमल खिला है। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो फैसला लिया गया हैए वे पार्टी हित में है और सभी मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करेंगे। बता दें कि यतींद्र सिंह एडवोकेट इससे पूर्व वे जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसाए सदस्य यात्री सेवा समितिए रेलवे बोर्डए रेल मंत्रालय भारत सरकारए रानियां विधानसभा चुनाव प्रभारीए जिला महामंत्रीए भाजपा सिरसाए विशिष्ठ नागरिकए सीएम विंडोए सिरसा विधानसभाए जिला प्रमुख भाजपा सदस्यता अभियानए जिला संयोजकए मुद्रा बैंकिंग योजनाए संयोजकए निगरानी समिति सिरसा विधानसभाए सह संयोजक लोकसभा चुनाव.2019 के दौरानए नरेन्द्र मोदी की सिरसा.हिसार लोकसभा विजय संकल्प रैली फतेहाबाद का दायित्व निभा चुके हैं। इस मौके पर जगदीश चोपड़ाए विजयपाल एडवोकेटए वेद फुलां जिला प्रभारी सिरसाए गोबिंद कांडाए पूर्व सिरसा विधायक मक्खन लाल सिंगलाए श्याम बजाजए प्रदीप रातुसरियाए रोहताश जांगड़ाए अमन चोपड़ाए मनीष सिंगलाए वीर शांति स्वरूव नगर परिषद चेयरमैनए पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहताए डाण् गंगासागर केहरवालाए रतनलाल बामनियां सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।सिरसाए 17 मार्च।फोटोरू 02




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment