(सिरसा)युवा कांग्रेस ने मनाया 64वां स्थापना दिवस
- 09-Aug-24 12:00 AM
- 0
- 0
-झंडा फहराने के साथ ही किया पौधारोपणसिरसा 9 अगस्त (आरएनएस)। युवा कांग्रेस के 64वें स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुक्रवार को कांगे्रस भवन में परंपरागत सामाजिक सरोकारों से मनाया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंबोज, महासचिव कर्ण चावला, सचिव कपिल सरावगी, बलविंद्र नेहरा, सतीश खीचड़, नमन केडिया, मंगत हस्सु, हरविंद्र कंबोज, अशोक चिंडालिया, सरविंद्र कंबोज, रमेश आसेरी, हैरिसन विलियम, पूर्ण घुम्मन, साहिल डांग, साहिल कंबोज, शैंकी, रमनदीप सिंह, दीपक डावर, गुलशन मेहता व नवदीप आदि ने सबसे पहले कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस का झंडा लहराया। उसके बाद कांग्रेस भवन परिसर में पौधारोपण कर सभी ने एकस्वर में संकल्प लिया कि युवा कांग्रेस गांव गांव जाकर युवाओं को प्राकृतिक तौर पर मजबूती के लिए पौधारोपण करने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाएगी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कपिल सरावगी ने कहा कि युवा कांग्रेस राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी महत्ती भूमिका निभा रही है। आने वाले समय में युवा कांग्रेस अपनी सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाएगी जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...