(सिरसा)राजीव गांधी का जन्मदिवस विद्यालय में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया

  • 20-Aug-25 12:00 AM

सिरसा 20 अगस्त (आरएनएस)। आज राजीव गांधी जी का जन्मदिवस विद्यालय में सद्भावना दिवस के रूप में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता नरेश कुमार ग्रोवर (कार्यक्रम अधिकारी हृस्स् एवं पैरा लीगल वालंटियर) ने बच्चों को संबोधित करते हुए राजीव गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक आधुनिक, प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सक्षम भारत बनाना था। उनके कार्यकाल में भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए, जिससे भारत विश्व स्तर पर आईटी क्षेत्र में अग्रणी बना। उन्होंने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त हुआ। शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने नई नीतियों को लागू कर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी। पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक मान्यता देकर उन्होंने ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया और संचार क्रांति को बढ़ावा देकर गाँव-गाँव तक दूरसंचार की पहुँच सुनिश्चित की। नरेश कुमार ग्रोवर ने कहा कि राजीव गांधी जी की सोच में सद्भावना, भाईचारा और आधुनिक भारत का सपना झलकता था और हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शुभ करण शर्मा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश सिंह, रोहित, भारत भूषण, प्रिंस, मनीष मेहता, सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, देशराज, दलजीत सिंह, रितु, गौरव, सुरेंद्र शास्त्री, मुंशी राम, रचना मेहता, सरोज रानी आदि सम्मिलित रहे। सभी ने सद्भावना दिवस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अंत में नरेश कुमार ग्रोवर ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सद्भावना दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और एकता के साथ भारत को सशक्त और समृद्ध बनाएँ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment