(सिरसा)राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत बना रहा है हर घर तिरंगा अभियान
- 08-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिरसा 8 अगस्त (आरएनएस)। विभाजन विभिषिका दिवस व हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के सरसाईनाथ कमल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की चेयरपर्स रेणु भाटिया व तिरंगा यात्रा की सह संयोजक व एस सी मोर्चा हरियाणा सदस्य मीना परमार ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।जिलाध्यक्ष भाजपा एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने उनका सिरसा पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर रेणु भाटिया ने कहा कि भारत 14 अगस्त 1947 की तारीख भला कैसे भूल सकता है, एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गई, यह दर्द था विभाजन का। भारत के लिए यह विभीषिका से कम नहीं थी। कांग्रेसी नेताओं की हठधर्मिता देश पर भारी पड़ी। इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया था कि हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त को फरीदाबाद के दशहरा ग्राऊंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वहीं जिलास्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर विभाजन के साक्षी महानुभावों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विभाजन का दंश झेलने वाले अनेक महानुभावों को भाजपा कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं था, इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने पाकिस्तान को 1947 में भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी थी। लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भडकऩे के चलते कई लाख लोगों की जानें चली गई थी। इससे पहले ब्रिटिश हुकूमत से आजादी के लिए भी लाखों भारतीयों ने कुर्बानियां दी थीं। इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान की सह संयोजक व एससी मोर्चा हरियाणा की सदस्या मीना परमार ने कहा कि भाजपा की ओर से शुरू की गई तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत बना रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं है। यह हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव की आत्मा है। भाजपा का अभियान यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक घर और प्रत्येक हृदय भारत की भावना के साथ एकरूप होकर धडक़े। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान राजनीतिक सीमाओं से आगे बढकऱ एक राष्ट्रीय जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा अब न केवल इमारतों पर, बल्कि उन दिलों में भी लहरा रहा है जो कभी गुमराह थे। यही वह वास्तविक परिवर्तन है, जो भाजपा ने लाया है। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी जी जान से जुट जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, प्रभारी जिला सिरसा वेद फुलां, महामंत्री हनुमान कुंडू, रोहताश जांगड़ा, मक्खनलाल सिंगला, अमीर चंद मेहता, रामचंद्र कंबोज, निक्कूराम फौजी, प्रदीप रातुसरिया, श्याम बजाज, विरेंद्र तिन्ना, अंजनी बांसल, सुमन शर्मा पार्षद, सुमन सैनी, जिला मीडिया प्रभारी देव मोयल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...