(सिरसा)विधायक अर्जुन चौटाला पहुंचे बरसात प्रभावित गांवो में, ग्रामीणों की
- 04-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
जानी समस्याएं सरकार से मांगा मुआवज़ासिरसा, 04 सितंबर (आरएनएस)। रानिया के विधायक अर्जुन चौटाला बीते दिवस अपने विधानसभा क्षेत्रके तहत विभिन्न गांवों में पहुंचे जहां उन्होंने बरसात से प्रभावितग्रामीणों का हाल जाना। विधायक अर्जुन चौटाला गांव किराडकोट, मल्लेवाला,बुढ़ाभाणा, सहारणी , ढाणी 400, खारियां सहित आसपास की ढाणियों में भीपहुंचे और बरसात से हुए नुक्सान के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।बरसात के कारण हुए अधिक नुक्सान को देखते हुए जहां उन्होंने राज्य सरकारसे ग्रामीणों को उनकी फसल की क्षति व अन्य सामान नष्ट होने का पर्याप्तमुआवज़ा देने की मांग की वहीं जिला प्रशासन से भी प्रभावित ग्रामीणों कीभी हर संभव मदद करने का आहवान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों कोइनेलो की ओर से भी हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया व संबंधितअधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्षजसवीर सिंह जस्सा, जगमेल सिंह सरपंच, धर्मवीर नैन व हरमीत सिंहपंडोरीवाला मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...