(सिरसा)श्री श्याम सेवा ट्रस्ट ने करवाई जरुरतमंद कन्या की शादी
- 15-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
सिरसा 15 अक्टूबर (आरएनएस)। श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है। इसी कड़ी में एक जरुरतमंद कन्या की शादी का आयोजन किया गया। जिसमें श्याम बगीची के सेवादारों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ट्रस्ट द्वारा यह पांचवी कन्या की शादी करवाई गई।श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से संजय कॉलोनी निवासी एक जरुरतमंद कन्या की शादी श्री श्याम बगीची में संपन्न करवाई गई। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा जरुरतमंद कन्या की यह पांचवी शादी करवाई गई है। लडक़ी के पिता नहीं है जिसकी रस्म सभी श्याम बगीची के सेवादारों ने निभाई। उन्होंने बताया कि कन्या की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे विधि-विधान से मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री द्वारा संपन्न करवाई गई। श्री श्याम बगीची के सेवादारों ने कन्या को आशीर्वाद दिया। उसके बाद सभी को जलपान व भोजन करवाया गया। ट्रस्ट के सदस्यों व बगीची के सेवादारों ने श्याम लाडली को स्त्रीधन देकर विदा किया गया। पवन गर्ग ने बताया कि बगीची परिसर में 18 अक्तूबर को भी एक जरुरतमंद कन्या की शादी करवाई जाएगी। इस अवसर पर लडक़ी व लडक़े के परिजनों ने ट्रस्ट व बगीची के सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर ऐसा लगा ही नही कि वे किसी मंदिर में शादी करवा रहे है, बल्कि यहां घर जैसा माहौल मिला।
Related Articles
Comments
- No Comments...