(सिरसा)सखी चैरिटेबल ट्रस्ट ने खोला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र
- 31-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिरसा 31 मार्च (आरएनएस)। शहर के श्री भार्गव धर्मशाला के सामने गली, शनिदेव मंदिर नोहरिया बाजार सिरसा में सखी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया, जिसका शुभारंभ भावना शर्मा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व वार्ड नंबर 20 के एमसी संजीव कुमार रातुसरिया (डबली) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर भावना शर्मा ने कहा कि सखी चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं का अधिक से अधिक उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से शहर में अनेक स्थानों पर सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हंै, जहां महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं है। आज की महिला चुल्हा चौका व घुंघट छोडकऱ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। सरकार भी महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं प्रोत्साहित होकर अपने वजूद को मजबूत कर निरंतर आगे बढ़ते हुए सफलता की सीढिय़ां पार कर रही है। इस मौके पर संस्था के सदस्यगण नीतू रानी, आशा कौर, कांता देवी, रीता रानी, बृजबाला, वंशिका, रवि भार्गव, आसाराम, मुकेश मिश्रा, मनोज कुमार, आयुष शर्मा सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...