(सिरसा)सखी चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

  • 09-Aug-24 12:00 AM

सिरसा 9 अगस्त (आरएनएस)। सखी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शहर के पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी अश्वनी शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। हरियाणवी वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने तीज के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर धर्म और क्षेत्र में तीज मनाने का तरीका भले ही अलग हो, लेकिन इसका उद्देश्य समान है। महिलाओं का एकजुट होकर अपने दुख-सुख सांझा करना और अपने परिवार के लिए मंगलकामना करना। तीज का यह त्योहार न केवल हमारी परंपराओं को संजोए रखता है, बल्कि महिलाओं को एकजुटता और सामूहिकता का संदेश भी देता है। शर्मा ने बताया कि चाहे विभिन्न राज्यों में इस त्योहार को अलग-अलग नाम से जाना जाता हो, लेकिन इसका मूल उद्देश्य समान है। महिलाओं के अनुसार यह त्योहार खासतौर पर उन नई नवेली दुल्हनों के लिए है, जिन्हें अक्सर घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती थी। सालों पहले, महिलाएं पीपल और बरगद के पेड़ के नीचे इक_ा होकर गाना-बजाना करतीं और अपने दुख.सुख साझा करती थीं। समय के साथ-साथ हर सिस्टम में बदलाव आया। सुहागन महिलाओं ने जहां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा, झूलों का भी पूरा आनंद लिया। इस मौके पर एडवोकेट भावना शर्मा, स्नेहा, कृतिका, मीनू सोनी, पूनम मल्होत्रा, कुसुम लता, सुमन सैनी, देखो बाई, ज्योति रानी, किरण कौर, ममता सैनी, सोनम शर्मा, संतोष कुमारी, आशा कौर, रेनू बाला सहित सखी ट्रस्ट के सभी सदस्य भी उपस्थित रहीं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment