(सिरसा)सर्वसम्मति से चुनी गई श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की कार्यकारिणी

  • 25-Mar-25 12:00 AM

सिरसा, 25 मार्च (आरएनएस)। सिरसा के हुडा सेक्टर 20 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर टेंपल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हो गया है। नई कार्यकारिणी में प्रधान पद की जिम्मेदारी अशोक बंसल को मिली है।मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था। सुरेंद्र भाटिया व सुरेश मेहता एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। ट्रस्ट के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपसचिव, संगठन सचिव, उप कोषाध्यक्ष, कानूनी सलाहकार पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक आवेदन आने की सूरत में चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया था। बीती रात सर्वसम्मति बनाने के लिए पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में काफी विचार विमर्श हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की कार्यकारिणी गठन में चुनाव की बजाय सर्वसम्मति हो जाए तो बेहतर रहेगा। प्रधान पद के लिए दुर्गा सिंह राठौर व अशोक बंसल ने आवेदन किया था। इसी प्रकार सचिव पद के लिए कैलाश गुप्ता व ऋषि शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश भारद्वाज व दीपक गुप्ता ने नामांकन किया था। बीती रात हुई बैठक में प्रधान पद के उम्मीदवार दुर्गा सिंह राठौर, सचिव पद के उम्मीदवार कैलाश गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अशोक बंसल को प्रधान, ऋषि शर्मा को सचिव व दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अतिरिक्त उपप्रधान, उप सचिव, संगठन सचिव, उप कोषाध्यक्ष व कानूनी सलाहकार के लिए एक-एक आवेदन ही प्राप्त हुआ था। ऐसे में उपप्रधान बीबी ऐलावादी, उप सचिव कुलदीप रिणवा, संगठन सचिव मेघनाथ शर्मा, कानूनी सलाहकार एसएल सचदेवा तथा उप कोषाध्यक्ष नत्थुराम गर्ग को निर्विरोध चुना गया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मंदिर के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment