(सिरसा)सिरसा पहुंचे भाजयुमों के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा, बोले खर्ची-पर्ची का दौर अब खत्म

  • 28-Feb-24 12:00 AM

-भाजपा लोकसभा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष का कर्ण दुग्गल ने सैंकड़ों युवाओं के साथ किया गर्मजोशी से स्वागत-प्रदेश अध्यक्ष बोले मोदी-मनोहर ने संकल्पों को सीढिय़ों में बदला, युवाओं को मिल रही नौकरियां सिरसा 28 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में खर्ची पर्ची के दौर को खत्म किया है, जिसके चलते अब युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त करने के लिए कहीं भी कोई पैसा नहीं देना होता और न ही सिफारिश की कोई जरूरत है। पहले की सरकारों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाला हुआ था, जिसे मोदी-मनोहर सरकार ने प्रकाश में लाने का काम किया। योगेंद्र शर्मा बीते दिवस एफ ब्लॉक स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा कार्यालय में पहुंचने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कर्ण दुग्गल व सैंकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं की भीड़ देख गदगद शर्मा ने दुग्गल की पीठ थपथपाई और मोदी-मनोहर के संदेश को युवाओं को साझा किया। योगेंद्र शर्मा ने सैंकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में मोदी-मनोहर ने युवाओं के लिए अनेकों कार्य किए है। मोदी के संदेश को सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में युवाओं ने मोदी सरकार को बनाने का मन बनाया था। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय किया हुआ था, उस वक्त मोदी उन्हें प्रकाश की किरण लगी। पिछले एक दशक के कार्यकाल में मोदी सरकार ने बेहतरीन कार्य किए। वर्ष 2024 संकल्प का वर्ष है और संकल्पों को सीढ़ी में बदलने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि नव मतदाताओं ने अब चयन करना है, कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए। एडवोकेट कर्ण दुग्गल ने कहा कि किसी भी सरकार को बनाने में मतदाताओं की अहम भूमिका होती है। मतदान में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है, इसलिए वे भाजयुमो जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाते हुए प्रयास करेंगे कि युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ेंगे और एक बार पुन: भाजपा सरकार बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा जिला महामंत्री सतीश जग्गा ने जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग के संदेश को सांझा करते हुए युवाओं में जोश भरा। इस मौके पर भाजयुमों प्रदेश महामंत्री योगेश जठेरिया, भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षित दहिया, भाजयुमों प्रदेश सचिव महेेंद्र धिंगतानिया, भाजयुमों प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चाणक्या पारिक, भाजयुमों प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष रोहित मेहता के अतिरिक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील बामनिया, जिला सचिव सुनील बहल, भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष निशान सिंह, जिला सचिव अनन्या मेहता, रमन शर्मा, डॉक्टर साहिल ऐलाबादी, रजत मंत्री एबीवीपी, अमित महला, लवली मॉडल, पार्षद प्रतिनिधि बंटी शर्मा ऐलनाबाद, संजय सारस्वत ऐलनाबाद, बगीचा सिंह संतनगर, दर्शन दुग्गल, विरेंद्र पहवाल इत्यादि मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment