(सिरसा)स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सेवा संघ मनाएगा महिला सम्मान दिवस: परमजीत कौर

  • 12-Aug-24 12:00 AM

सिरसा 12 अगस्त (आरएनएस)। अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा सिरसा की ओर से 14 अगस्त 2024 को महिला सम्मान दिवस सिरसा क्लब में मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि गोविंद कांडा वरिष्ठ भाजपा नेता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. इंदर गोयल राष्ट्रीय संयोजक करेंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय महासचिव विनोद धवन की उपस्थिति रहेगी और प्रांतीय महासचिव का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर हुई मीटिंग में संयोजिका सोनिया शर्मा ने बताया कि महिला संघ द्वारा 25 विभिन्न महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता सेठी एवं उपाध्यक्ष रेखा सोनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा सिरसा द्वारा महिलाओं को सामाजिकता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिएसम्मानित किया जाएगा। प्रांतीय महिला प्रमुख परमजीत कौर मांड्या ने इस सम्मान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे महिलाओं को और अधिक सामाजिक कार्य करने के लिए उत्साह मिलेगा। डा. इंद्र गोयल ने महिला सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में कहा कि सेवा संघ द्वारा महिलाओं को सम्मान करना बड़े ही गौरव की बात है और इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। महिला सचिव पूनम रानी ने सेवा संघ द्वारा की जारी कार्यों की समीक्षा की और नीतू गनेरीवाला कोषाध्यक्ष ने इस कार्यक्रम को कामयाब करने के लिए काफी उत्साह दिखाया और कहा कि सेवा संघ समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment