(सिरसा)हमें संविधान अवश्य पढऩा व पढ़ाना चाहिए: चमन भारतीय

  • 02-Sep-25 12:00 AM

सिरसा 2 सितंबर (आरएनएस)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूचन जिला सिरसा में छुआछूत उन्मूलन कार्यक्रम जिला कल्याण विभाग की ओर से करवाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार जिला कल्याण अधिकारी सिरसा, विशिष्ट अतिथि के रूप में चमन भारतीय शिक्षाविद एवं श्रवण कुमार तहसील कल्याण अधिकारी सिरसा रहे। कार्यकम की अध्यक्षता डा. रोहतास नोखवाल विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर हरियाणा सरकार द्वारा कल्याण विभाग द्वारा दी गई योजनाएं आम जनमानस में इस माध्यम से प्रचारित प्रसारित करते हैं और विद्यालयों में छुआछूत उन्मूलन कार्यक्रम निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता करवा कर इस दिशा में संदेश देते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में चमन भारतीय शिक्षाविद ने अपने संबोधन में कहा कि आज युग बदल गया है। सभी को शिक्षा का अधिकार है बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर और उनकी टीम ने जो संविधान लिखा, उसमें सभी वर्गों के अधिकारों कर्तव्यों के बारे में वर्णित है। हमें संविधान अवश्य पढऩा और पढ़ाना चाहिए, जिससे कि हम कानून की धाराओं के बारे में जान सके, जो अधिकार हमें मिले हुए हैं उनके बारे में जान सकें। मां सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए चमन भारतीय शिक्षाविद ने कहा कि एक समय वह था जब शिक्षा के लिए विशेष कर लड़कियों के लिए मां सावित्रीबाई ने स्कूल खोले और उन्हें कष्ट, पीड़ाएं सहकर शिक्षा की अलख जगाई। ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी को पढ़ाया, ज्ञान की अलख जगाई। आज हम देखते हैं कि समाज में, राष्ट्र में नारी इतने ऊंचे पद पर प्रतिष्ठित हैं, ये देन मां सावित्रीबाई फुले को जाती है। अपने संबोधन में उन्होंने कबीर की बात कही और कहा कि जातिगत भेदभाव दूर करने के लिए कबीर जी ने बहुत ही प्रयास किए। महान संत सम्राट रविदास के बारे में कहा कि जाति-पाति के बंधनों को तोड़ा और समाज को समतामूलक दिशा प्रदान की। श्रवण कुमार ने भी अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाएं बच्चों को अपने संदेश के माध्यम से व्यक्त की। अपने अध्यक्षीय भाषण में डा. रोहतास नोखवाल प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में स्टाफ , गांव एवं समाज में संदेश जाता है। समय-समय पर विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम करवाने चाहिए। प्रधानाचार्य ने आए हुए कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं चमन भारतीय शिक्षाविद का धन्यवाद किया। निबंध प्रतियोगिता में कामना प्रथम, ऋतिक द्वितीय, मुस्कान तृतीय और भाषण प्रतियोगिता में सपना प्रथम, ज्योति द्वितीय और शगुन तृतीय स्थान पर रही। इनको क्रमश: प्रथम को हजार रुपए, द्वितीय को 600 एवं तृतीय को 400 रुपए की राशि देकर कल्याण विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। मंच संचालन दर्शन कुमार ने किया। इस अवसर पर राकेश, कोमल, विश्व ज्योति, चेतन, मुरलीधर पांडे, हरिकिशन, रमेश कुमार सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment