(सिरसा)हम सत्ता के नहीं जनसेवा के भूखे: अभय सिंह चौटाला

  • 28-Aug-25 12:00 AM

कार्यकर्ताओं की बैठकों में दिया चौधरी देवीलाल जयंतीकार्यक्रम का न्यौतासिरसा 28 अगस्त (आरएनएस)। डियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला नेआगामी 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरीदेवीलाल जयंती समारोह को लेकर पांचों हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकरउन्हें अधिकाधिक संख्या में इस जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया। इसदौरान डबवाली में पार्टी कार्यकर्ताओं के विशाल समूह को संबोधित करते हुएकहा कि रोहतक के कार्यकर्ताओं की मांग पर ही पार्टी ने इस बार जिला रोहतकमें चौधरी देवीलाल जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया है। चूंकि सिरसाजिला चौधरी देवीलाल की जन्मभूमि रही है, इसलिए उन्हें पूर्ण भरोसा है किसिरसा जिले से लाखों की संख्या में लोग रोहतक पहुंचकर अपने नेता को नमनकरेंगे और भाजपा के शासन को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेंगे। इनेलो केराष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे सत्ता के नहीं बल्किजनसेवा के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने तो वर्ष 2019 मेंही भाजपा से सत्ता छीन ली थी मगर चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने कासंकल्प लेने वाले लोगों ने उनकी नीतियों व सिद्धांतों को बेचकर भाजपा कीगोद में बैठ गए और उनकी सत्ता बनवा दी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंहहुड्डा ने भी भाजपा की बी टीम बनकर भाजपा को सत्तासीन करवाने का कामकिया। जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरीखे लोग हैं, तब तक भाजपा सत्ता परकाबिज रहेगी। उन्होंने कहा कि वे चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को लेकर अबतक प्रदेश के 45 विभिन्न हलकों में कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं औरउन्हें कार्यकर्ताओं में इस जयंती समारोह को लेकर जो जोश और जज्बा पायाहै, वह अब से पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपाशासन में जिस प्रकार बेरोजगारी, नशा, अपराध बढ़ा है, उससे समाज का हरवर्ग त्रस्त है और इससे छुटकारा चाहता है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्षअभय सिंह चौटाला ने कहा कि जेलों से गैगस्टर्स की ओर से व्यापारियों सेफिरौती के लिए गोलीबारी करवाने की प्रथा भी भाजपा शासन में ही शुरू हुईहै। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें सभीवर्गों के हित सुरक्षित हैं। इनेलो नेता ने सभी कार्यकर्ताओं को इसकार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण देनेका आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपालमाजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंहजस्सा, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा सीलू, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम,हलका संयोजक विनोद अरोड़ा, सरदार मंदर सिंह सरां, संदीप गर्ग, लवलीमेहता, संदीप चौधरी, नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, अमनदीप बांसल,कुलदीप जम्मू, गिरधारी बिस्सु, कुलदीप गोदारा, गुरप्रेम सिंह सरां, सतपालखिचड़, कुलदीपक, अजनीश कनेड़ी, मलकीत सरां, ओमप्रकाश फौजी सहित सभीप्रकोष्ठों के पधान, जोन प्रभ्छाारी व जिला संयोजक भी शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment