(सिरसा)हरियाणा में गैंगस्टर्स राज कायम: अभय सिंह चौटाला
- 29-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
बोले, प्रदेश में नशे, अपराध ने जमाए पांवकार्यकर्ताओं को दिया चौधरी देवीलाल जयंती का न्यौतासिरसा 29 अगस्त (आरएनएस)। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहाकि हरियाणा के हालात आज बहुत बुरे हो चुके हैं और राज्य में गैंगस्टर्सका राज कायम है जो फिरौतियां न देने पर सरेआम गोलियां मारते हैं और आतंकका माहौल पैदा कर दिया गया है जिससे आमजन खौफज़दा हैं। वे बीते गुरुवारको डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में सिरसा व कालांवाली हलके केकार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी केसभी कार्यकर्ताओं को आगामी 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले जयंतीकार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का न्यौता दिया।इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनका सिरसा से कोईराजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है और उन्हें उम्मीद है कि 25 सितंबर कोलाखों की संख्या में सिरसावासी रोहतक में अपने जननायक को नमन करनेपहुंचेेंगे और प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाडऩे का संकल्पलेेंगे। इनेलो नेता ने कहा कि वर्ष 2019 में ही प्रदेशवासियों ने भाजपाको बाहर का रास्ता दिखाया था मगर उन लोगों ने हरियाणावासियों से धोखाकरते हुए भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए जिन्होंने प्रदेशवासियों केसामने चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करने का वायदा किया था। अभयसिंह चौटाला ने कहा कि वर्ष 2029 में इनेलो सत्तासीन होगी और विकास की नईदिशा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में नशे और अपराध ने जोस्थान बना लिया है, उससे पूरे देश में हरियाणा की छवि को बहुत नुकसान हुआहै। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी भी कारण से भ्रम के चलते दूसरेदलों में चले गए थे, वे अब पुन: इनेलो में शामिल हो रहे हैं जिससे पार्टीनई राजनीतिक ताकत के साथ उभर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नेलाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए देने की जो घोषणा की है,वह बेमानी है क्योंकि इस योजना में इतनी अधिक शर्तें लगा दी गई हैं जो हरमहिला के लिए पूरा करना नामुमकिन है। इस दौरान उन्होंने कांगे्रस नेताभूपेंद्र हुड्डा पर भी प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले चुनावोंमें जानबूझकर अनेक विस क्षेत्रों में कमजोर प्रत्याशी खड़े किए ताकिभाजपा को सत्तासीन होने का अवसर मिले। इससे पूर्व इनेलो के प्रदेशाध्यक्षरामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायकअर्जुन चौटाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंहजस्सा व इनेलो नेता पवन बेनीवाल ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान इनेलोजिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा के अलावा, हलकाध्यक्ष जसविंद्र बिंदु,गुरविंद्र सिंह गिल, पवन बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, कश्मीर सिंह करीवाला,गुरतेज मास्टर, प्रवक्ता महावीर शर्मा, इनेलो की महिला जिलाध्यक्षसुभद्रा सीलू, गुरदयाल मेहता, कृष्ण मेहता, मनोहर मेहता, विनोद दड़बी,बलदेव महंत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...