(सिरसा)10 सितंबर को बसपा करेगी जिलास्तरीय धरना-प्रदर्शन: रामसिंह प्रजापति
- 08-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
बसपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्नसिरसा 8 सितंबर (आरएनएस)। अम्बेडकर भवन, सिरसा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगामी रणनीतियों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश प्रभारी राम सिंह (फौजी) प्रजापति की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला ने की। विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह राठी, पूर्व प्रदेश सचिव लीलूराम आशाखेड़ा, जिला प्रभारी भूषण लाल बरोड़, धर्मपाल माखोसराणी, गुरदीप कंबोज, रामभगत (सिरसा), पुष्पेंद्र शास्त्री, रोहित गर्वा, हंसराज बौद्ध, भगवान दास बरोड़, रानियां विधानसभा अध्यक्ष पन्नालाल बरोड़, कांलावाली अध्यक्ष जसवंत सिंह, दीनदयाल खारी सुरेरां सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में 10 सितंबर को लघु सचिवालय सिरसा में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जबरदस्त रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जोकि प्रदेशाध्यक्ष डा. कृष्ण जमालपुर के नेतृत्व में होगा। जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला ने बताया कि 10 सितंबर की सुबह 11 बजे सभी कार्यकर्ता डा. भीमराव अम्बेडकर चौक से लघु सचिवालय, सिरसा तक पैदल मार्च करेंगे। धरने-प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे सुरेरां निवासी दीनदयाल खारी सुरेरां को न्याय दिलाया जाए। खारियां गांव में गली निकासी में हो रहे भेदभाव पर कार्रवाई हो। विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा की जाए। बाढ़ पीडि़तों को मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास। किसानों को फसल क्षति का मुआवजा और ऋण माफी की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, नाव और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष राहत शिविर स्थापित किए जाएं। बसपा सिरसा यूनिट ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।
Related Articles
Comments
- No Comments...