(सिरसा)61 वर्षीय मुखत्यार सिंह च_ा ने हैमर थ्रो में जीता रजत पदक

  • 18-Dec-24 12:00 AM

श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर पदाधिकारियों व गणमान्यजनों ने दी बधाईसिरसा 18 दिसंबर (आरएनएस)। चंडीगढ़ में 15 दिसंबर को आयोजित 33वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिरसा जिला के अमृतसर कलां निवासी 61 वर्षीय लैक्चरार मुखत्यार सिंह च_ा ने हैमरथ्रो में प्रतिभागिता करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया। श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के प्रधान हरपिंद्र सिह कूका ने शानदार प्रदर्शन के लिए मुखत्यार सिंह च_ा को बधाई देते हुए बताया कि जिस उम्र में लोग आराम फरमाना उचित समझते हंै, उस उम्र में भी लैक्चरार मुखत्यार च_ा ने अपनी प्रतिभा व मेहनत से राज्य स्तर पर पदक जीतकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। लैक्चरार च_ा की इस उपलब्धि पर श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर से बलदेव सिंह काकू, मा. छिंद्रपाल सिंह, गुरमुख विखू, जतिंद्र ढिल्लों, अमर कूका, दविंद्र काहलों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधान हरपिंद्र सिंह कूका ने बताया कि लैक्चरार मुखत्यार सिंह च_ा श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य भी हंै और वे यहां युवाओं को प्रशिक्षण भी देते हंैसिरसा। 18 दिसंबर फोटो:03




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment