(सिलीगुड़ी)एनबीएसटीसी ने पर्यटकों के लिए विशेष बस कराई उपलब्ध
- 05-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिलीगुड़ी 5 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर बंगाल में प्रकृति ने अपना कहर बरपाया है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि सैकड़ों पर्यटक पहाडिय़ों में फंसे हुए है। ऐसे में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) ने रविवार को पर्यटकों के लिए विशेष बस सेवाओं की घोषणा की। परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि दार्जिलिंग से पर्यटकों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई है। तीन बसों से पर्यटकों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जा रहा है। बताया गया है कि रात में भी विशेष बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।सूत्रों के अनुसार, पहली बस शाम साढ़े पांच बजे के करीब रवाना हुई है। इसके बाद दो बसें-एक एक घंटे बाद रवाना होंगी। अगर कोई पर्यटक रात में आता है तो उसके लिए सुबह अलग बसों की व्यवस्था की जाएगी। दूसरी ओर जिला पुलिस भी फंसे हुए पर्यटकों और पहाड़ के निवासियों के साथ है। सिलीगुड़ी कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर जारी किए है और किसी भी ज़रूरत पडऩे पर उनसे संपर्क करने को कहा है। ये नंबर 353-2662021 व 0353, मोबाइल- 7872707733, 7001310127, 9147889607 है।
Related Articles
Comments
- No Comments...