(सिवनी)कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक का आयोजन

  • 25-Jul-24 12:00 AM

सिवनी 25 जुलाई (आरएनएस)। कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के अंतर्गत वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक का आयोजन दर्पण सभागार में आयोजित किया गया इस दौरान जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की संचालनालय विस्तार सेवाएं के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. टी. शर्मा जी की मुख्य अतिथ्यि में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विश्वविद्यालय की प्रमंडल सदस्य श्री ओम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ ही केंद्र में संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों का डॉ. शेखर सिहं बघेल द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति की गई। एवं आगामी वर्ष 2024 में किसान हितैषी विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी एवं परिचर्चा आयोजित की गई। मुख्य अतिथ्यि उद्बोधन में डॉ. टी. आर. शर्मा ने कहा कि किसानो के खेतो में प्रक्षेत्र परीक्षण में नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. एवं जिंक के परीक्षण हेतु बात कही आपने मूंग, रामतिल, तिल, मूली एवं धनिया पर कृषको के प्रक्षेत्र पर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कर आकंलन व अनुसंशा करने हेतु कार्य योजना पर कार्य करने की सलाह दी। साथ ही नये नये नवाचार वैज्ञानिको के माध्यम से सहज एवं सही तकनीक का प्रचार प्रसार आवश्यक है इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण एवं नैनो उर्वरक के सही उपयोग व कृषको तक तकनीकी जागरूकता पहुचाना नितांत आवश्यक हैं।प्रमडंल सदस्य श्री ओम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक खेती के सही मॉडल एवं डेटा का निर्धारण कर कृषको की जानकारी मार्गदर्शन व कृषि से संबधित अन्य विभागो से समन्वय व योजना पर मिलकर कार्य योजना बनाने की बात कही। साथ ही वैज्ञानिक कृषकों के बीच तकनीकी समय पर पहुचे इस हेतु सलाह व मागदर्शन दिया। बैठक में प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. टी. आर. शर्मा एवं प्रमंडल सदस्य श्री ओम ठाकुर जी का शॉल, श्रीफल रोली से स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। डॉ. टी. आर. शर्मा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में सोयाबीन, धान प्रक्षेत्र एवं अमरूद के बगीचे का भ्रमण कर आवश्यक सुझाव दिये। साथ ही अन्य इकाई का भ्रमण किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment