(सिवनी)पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में मोहन चंदेल कांग्रेस से निष्कासित

  • 07-Dec-23 12:00 AM

सिवनी 7 दिसंबर (आरएनएस)। जिले की सिवनी विधानसभा से पिछले चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे मोहन चंदेल को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में काम किया है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन चंदेल को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप के चलते 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।संगठन प्रभारी राजीव सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में उन्हे पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने पर निष्कासित किया है। मोहन चंदेल के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप पहली बार नहीं लगा है। इससे पहले भी डेढ़ साल पहले जिला पंचायत चुनाव के दौरान भी मोहन चंदेल ने पार्टी के द्वारा जिला पंचायत वार्ड 5 से अधिकृत प्रत्याशी तेज सिंह रघुवंशी के विरुद्ध चुनाव लडऩे के लिए नामांकन भर दिया था। मोहन चंदेल को 8 जुलाई 2022 को भी 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। बाद में उनका निष्कासन रद्द कर दिया गया था। इस चुनाव चुनाव के दौरान उनके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों को की शिकायत मिलने के बाद उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment