(सीतापुर)तत्सत सेवा संस्थान का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
- 04-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
सीतापुर 4 अप्रैल (आरएनएस ) तत्सत सेवा संस्थान के वार्षिकोत्सव का आयोजन विशंभर दयाल विद्यालय श्यामनाथ में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों व विशिष्ट का स्मृति चिन्ह व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेंद्र अवस्थी ,महंत सन्तोष दास को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर व माल्यार्पण सम्मानित किया गया। तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव को राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल का रंगमंच प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक पुरी के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। राजा टोडरमल संस्था के पदाधिकारीयों व सदस्यों ने रंगमंच के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राजन गुप्ता नैमिष रत्न तिवारी, नगर अध्यक्ष पंकज पांडे, एसडीओ हरीश गौर, समाजसेवी गोपाल टंडन, मोनिका आनंद, टोडरमल संस्था के जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव, महिला नगर अध्यक्ष नीलम गोड, पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष नगर इंदू रानी, अवनीश कुमार सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित।
Related Articles
Comments
- No Comments...