(सीतापुर)पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सम्मेलन आयोजित
- 30-May-25 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रपरिचय:- दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य। चित्रसंख्या-02सीतापुर 30 मई (आरएनएस )। पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सम्मेलन सीतापुर के स्थानीय गेस्ट हाउस व खैराबाद के नगर पालिका परिसर में किया गया। दोनों नगर पालिका सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। नगर पालिका सम्मेलन में कार्यक्रम के संयोजक नगर अध्यक्ष पंकज पांडे रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी द्वारा मां अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि माता अहिल्याबाई होल्कर भारत वर्ष के लिए एक अमूल्य धरोहर है। हमारी मातृशक्ति उनके द्वारा किए गए कार्यों को आत्मसात करके भारत को विश्व का सिरमौर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी।भाजपा सदैव ही महापुरुषों के सम्मान के साथ खड़ी है और उसका लक्ष्य है कि भारत का जन- जन अपने इतिहास को जाने और माता अहिल्याबाई होलकर के योगदान के विषय में सभी लोग व्यक्तिगत तौर से जाने। जिससे आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 21 मई से 31 मई तक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में निरंतर अभियान के तहत कार्यक्रम कर रही है। यह उनके सम्मान के साथ-साथ भारत का सम्मान भी है और सनातन का सम्मान भी माता ने सनातन के लिए बहुत सारे कार्य किए थे। जिसे प्रत्येक सनातन प्रेमी को जानना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका सम्मेलन में उपस्थित लोगों से अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। नगर पालिका सम्मेलन का आयोजन खैराबाद नगर पालिका प्रांगण में भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक एवं जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता एवं उनके प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुण्य श्लोक माता अहिल्याबाई होलकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, मुनीन्द्र अवस्थी, संजय मिश्रा, राजन गुप्ता, राहुल जायसवाल, जया सिंह, सागर गुप्ता, अशोक राठौर आदि भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी समर्थक उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...