(सीतापुर)भाजपा का सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक संपन्न
- 21-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
लहरपुर/सीतापुर 21 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत शाहपुर मंडल की ग्राम पंचायत चंदेसुआ में ग्राम प्रधान के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा बनाए गए सक्रिय सदस्यों की सूचना एकत्र की गई जिसके चलते अब सक्रिय सदस्य बनाने की कार्यवाही की जाएगी, बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने की। इस बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच जिला प्रभारी नीरज सिंह के निर्देशन में भाजपा का सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला मंत्री उदित बाजपेई मंडल अध्यक्ष शाहपुर संतोष मौर्य, मंडल महामंत्री मनोज वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अनूप पांडे, गिरिजेश मिश्रा ,ब्रजकिशोर दीक्षित, राजकुमार गौतम, अच्छे लाल निषाद, ज्ञानू शुक्ला, रामू शुक्ला ,राम लखन सिंह तोमर ,प्रमोद त्रिवेदी ,कृष्ण मुरारी मिश्रा ,कौशल अवस्थी, छन्नू लाल मौर्य, आलोक पांडे, संजय मिश्रा, मनोज त्रिवेदी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...