(सीतापुर)भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी जयंती

  • 31-Oct-23 12:00 AM

सीतापुर 31 अक्टूबर (आरएनएस)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार एवं विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किये गये। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को स्मरण किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में अपर जिलाधिकारी कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने देश के स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास की आधारशिला रखी। देश के गृहमंत्री के रूप में भी दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन किया। उन्हे भारत की सर्वोच्च उपाधि भारतरत्न से भी विभूषित किया गया। उन्होंने बताया की पंत जी महान देशभक्त, कुशल वक्ता होने के साथ कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि पंत जी के महान व्यक्तित्व से हम सभी को प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हरिशचंद्र प्रजापति भी उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment