(सीतापुर)मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

  • 12-Oct-23 12:00 AM

खैराबाद देहात (सीतापुर) 12 अक्टूबर (आरएनएस)। मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर आज खैराबाद देहात मंडल की बैठक ब्लाक परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने अभियान की समीक्षा की तथा 8 से 12 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत घर-घर मिट्टी इक_ा करने की बात पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर से एक चुटकी मिट्टी को एक कलश में इक_ा करना है तथा प्रत्येक ग्राम सभा में 75 स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संदेश का शिला फलख ग्रामसभा के विद्यालय में सुरक्षित स्थान में लगाया जाना है। साथ ही देश की समृद्धि एवं विकास के लिए सामूहिक रूप से पंच प्रण प्रतिज्ञा लेनी है। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक ग्रामसभा में पार्टी का एक संयोजक नियुक्त किया गया है। संजय मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यक्रम राष्ट्रवाद को समर्पित होते हैं। यही कारण है कि कभी दो सांसदों वाली पार्टी आज विश्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हो चुकी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष श्रवण शुक्ल ने शक्ति केंद्र संयोजकों को मेरी माटी मेरा अभियान के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। इस अवसर पर अतुल गुप्ता, अभिषेक अवस्थी, दिनेश राठौर सहित मंडल व शक्ति केंद्र पदाधिकारी मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment