(सीतापुर)राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान से नवाजे गए डा. विद्यासागर मिश्र
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
रेउसा (सीतापुर) 31 अक्टूबर (आरएनएस)। किशोर इंटर कॉलेज सेवता के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. विद्यासागर मिश्र को गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउंडेशन (मध्य प्रदेश) इंदौर में एक भव्य समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं सचिव के कर कमलों से प्रदान किया गया। डॉ. मिश्र को यह सम्मान मिलने पर जनपद सीतापुर के शिक्षको, साहित्यकारों एवं प्रधानाचार्यों ने हर्ष व्यक्त कर डॉ. मिश्र को बधाई दी है। डॉ. मिश्र को अब तक शिक्षा, साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में दो शतक से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान एवम पुरस्कार मिल चुके हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...