(सीहोर)अग्रसेन जयंती महोत्सव-महिलाओं ने बनाया अग्रसेन महाराज का छत्र

  • 11-Oct-23 12:00 AM

सीहोर 11 अक्टूबर (आरएनएस)। हर साल की तरह इस वर्ष भी शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज के तत्वाधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत पांचवे दिवस विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के हर वर्ग की महिलाएं और बच्चों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा ले रहे है।बुधवार को महोत्सव में दोपहर डेढ़ बजे से महाराज अग्रसेन का छत्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने महाराज के मन भावन छत्र बनाए। इसके अलावा शाम को चाट भंडार का आयोजन किया गया। इसके अलावा रात्रि सात बजे से बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों ने कला का प्रदर्शन किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रसेन महोत्सव के मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि इस साल भी उत्साह के साथ महाराज की जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। गुरुवार को चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें डेढ़ बजे से चने की दाल के फूल बनाना इसमें सभी महिलाओं और युवतियों के लिए। दोपहर साढ़े तीन बजे लक्की गेम नये जमाने की परिभाषा सभी के लिए। शाम को पांच बजे से छह बजे तक चाकलेट के बुके बनाओ और रात्रि आठ बजे से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।वहीं अग्रवाल महोत्सव के अंतर्गत खाटू श्याम एक शाम मुरली वाले के नाम का आयोजन किया गया था। इसमें भजन प्रवाहक उत्कर्ष अग्रवाल, संतोष राठौर, निम्मी पंचाल ने भजनों की प्रस्तुति दी।मीडिया प्रभारी गुप्ता ने बताया कि देर रात्रि को आयोजित भजन संध्या में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया था। खाटू श्याम भजन संध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। गायकों ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में लीन कर दिया। सजा दो घर को गुलशन-सा मेरे सरकार आए हैं, मिलोगे मोहन तो बताएंगे कितना प्यार है हमें, मीठे रस से भरियो राधा रानी लागे जैसी प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पंडाल खाटू नरेश की जय, तीन तीर धारी की जय, हारे के सहारे की जय के घोष से गुंजायमान रहा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment