(सीहोर)कन्या शिक्षा परिसर सीहोर की छात्राओं ने अंतरिक्ष दिवस पर रचा इतिहास, विज्ञान प्रतियोगिताओं में जीता प्रथम स्थान
- 21-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
सीहोर 21 अगस्त (आरएनएस)।आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस एवं द्वितीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय की छात्राओं ने विशिष्ट उपलब्धि हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 7वीं की छात्रा अंजलि कवरे ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस जीत के लिए उन्हें 1000 की नकद पुरस्कार राशि, एक प्रशस्ति पत्र (शील्ड) और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में, विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्राओं शारदा बसावे और कंचन उइके ने मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष सम्मान अर्जित किया। यह प्रतिष्ठित आयोजन इसरो की मास्टर कंट्रोल सुविधा, भोपाल के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसरो, अहमदाबाद के डॉ. धनीराम रजक ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं की इस शानदार सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
Related Articles
Comments
- No Comments...