(सीहोर)केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों ने सीहोर जिले का किया भ्रमण

  • 19-Oct-23 12:00 AM

सीहोर 19 अक्टूबर (आरएनएस)। केन्द्रीय सेवा के 16 अधिकारियों ने सीहोर जिले का तीन दिवसीय भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास सहित जिले की अनेक गतिविधियों का अवलोकन किया। भ्रमण के प्रथम दिन कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी अधिकारियों को जिले की सभी प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी तथा सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता भी उपस्थित थे। केन्द्रीय सेवा के सभी अधिकारियों ने जिले के ग्राम खैरी, भाऊखेड़ी, अल्हादाखेड़ी, खड़ीहाट सहित अनेक गांवों में भम्रण किया। केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों ने सीहोर के इस तीन दिवसीय भ्रमण को उपयोगी और सार्थक बताया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment