(सीहोर)जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों ने खरीदीं दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की मूर्तियां

  • 26-Aug-25 12:00 AM

सीहोर 26 अगस्त (आरएनएस)।जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन तथा अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए स्टॉल से मिट्टी से बनी हुई भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदी। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई मूर्तियों को सराहा और बच्चों को प्रोत्साहित किया। कलेक्ट्रेट परिसर में वसुंधरा विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी से बनीं भगवान गणेश की मूर्तियों का स्टॉल लगाया गया है। यह मूर्तियां इन बच्चों ने अपने हाथों से बनाई हैं और प्राकृतिक कलरों से इन्हें सजाया है।जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के साथ ही संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत, एसडीएम नितिन टाले, तन्मय वर्मा, उप संचालक महेश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने भी दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाई गई भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदी और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित बच्चे उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment