(सीहोर)दिव्यांजन मतदाता जागरूकता रैली आयोजित
- 17-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
सीहोर 17 अक्टूबर (आरएनएस)।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा दिव्यांजन मतदाता जागरूकता की रैली का आयोजन किया गया। सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली के माध्यम से विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से ग्रषित दिव्यांगजनों को मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाए रैंप, व्हील चेयर, वैशाखी आदि की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी प्रदान की गई। रैली के दौरान अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाताओं केा मतदान के लिए प्रेरित किया गया। रैली में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक महेश कुमार यादव भी शामिल हुए।
Related Articles
Comments
- No Comments...