(सीहोर)भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में बूथ विजय अभियान का लिया संकल्प
- 12-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
सीहोर 12 अक्टूबर (आरएनएस)। आगामी विधानसभा चुनाव में हम सबके लोकप्रिय विधायक सुदेश राय ने जो ऐतिहासिक विकास कार्य किए है। उसकी बदौलत इस बार जीत का आंकड़ा 51 हजार से अधिक होगा और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हम सभी क्षेत्रवासियों को इस जीत के उपहार के रूप में विधायक राय को मंत्री पद देकर सीहोर में इतिहास रचेंगे। क्षेत्र का कोई भी विधायक मंत्री नहीं बना है, लेकिन इस बार शानदार विजय श्री के बल पर सीहोर विधानसभा से राय को मंत्री पद मिलेगा। हम सभी बूथ स्तर से लेकर भाजपा के सभी पदाधिकारी संकल्प लेते है।उक्त विचार शहर के गंज राठौर धर्मशाला में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव को मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर बधाई दी।इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें आगामी दिनों में सीहोर विधानसभा में बूथ स्तर पर विजय की रणनीति बनाकर काम करना है। आज देश में यह सोच विकसित हुई है कि भाजपा जो कहती है वह करती है और यही सोच भाजपा को सर्वव्यापी बनाती है। इस मौके पर विधायक सुदेश राय संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है इसलिए सभी बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करे और भाजपा की डबल इंजन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में घर-घर पहुंचकर जानकारी दे। गुरुवार को आयोजित बैठक के दौरान सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...