(सीहोर)भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

  • 01-Sep-25 12:00 AM

सीहोर 1 सितंबर (आरएनएस)।शहर के बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस के कार्यालय के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा और नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु जैन, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति आदि शामिल हुए इस मौके पर महिला मोर्चा जि़लाध्यक्ष ऋतु जैन ने कहा कि महिलाओं पर एवं देश के प्रधानमंत्री जी की माँ पर ऐसी अशोभनीय टिप्पणी अमर्यादित है राहुल गांधी की इस प्रकार की भाषा का उपयोग शोभा नहीं देता, इस मौके पर कांग्रेस के एक नेता ने भाजपा के कार्यकर्ता पर हमला भी किया था, जिसको लेकर भाजपा के सभी नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज भी कराई।इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन बिहार की एक रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के बाद किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री और उनकी मां का अपमान बताते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदर्शन कारियों ने कांग्रेस पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और इसे भारतीय राजनीति की गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस तरह की टिप्पणियों के लिए माफी मांगने की मांग की। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, राजकुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, कमलेश कटारे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु जैन, हर्षा राठौर,सीमा परिहार,नूतन राठौर,सरोज ठाकुर,ज्योति पांडे,सोनू ठाकुर, लता राठौर,मिथिलेश राठौर,संतोषी गोपाल सोनी, हरीश राठौर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील राय, राजेश परिहार समीर नानू सेन तुषार बाटा, बंटी भाई ,आशुतोष त्यागी राहुल राय अंकुर राय नरेंद्र राजपूत, जावर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना जोशी महामंत्री, सपना ठाकुर, जिला मंत्री तारा कटारिया जिला उपाध्यक्ष गिरजा कुशवाह मंत्री निर्मला कुशवाह, महिला मोर्चा अनीता, रिंकू माहेश्वरी जलजा चौहान आदि बड़ी संख्या में महिला मंडल की कार्यकर्ता शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment