(सीहोर)महिलाओं और युवतियों ने प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

  • 12-Oct-23 12:00 AM

सीहोर 12 अक्टूबर (आरएनएस)। शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आस्था और उत्साह के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक चने की दाल के फूल बनाए जाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी ही बारीकियों के साथ फूल बनाए। गुरुवार को दोपहर में हुई चने की दाल से बनाए फूल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान मनोज गर्ग, दूसरा स्थान सुभी यश अग्रवाल और तीसरे स्थान पर रानू गौरव अग्रवाल रही। इसके अलावा लक्की गेम नये जमाने की में प्रथम स्थान अवनि अनुराग अग्रवाल, दूसरा स्थान अंकिता हर्षवर्धन अग्रवाल और तीसरा स्थान भारती हरिओम गुप्ता रही। इसके अलावा पानी वाली परिभाषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधि राहुल अग्रवाल, दूसरा स्थान रूचि राहुल अग्रवाल और तीसरा स्थान निधि मोहित अग्रवाल रही। वहीं शाम को चाकलेट के बुके बनाओ और रात्रि को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिला शामिल थे।इस संबंध में जानकारी देते हुए महोत्सव के मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने हमें समाजवाद, अहिंसा, गरीबों का उत्थान, न्याय प्रिय शासन व्यवस्था का सिद्धांत साढ़े पांच हजार वर्ष पूर्व दिया। जिस पर पूरी दुनिया अमल कर रही है। अग्रवाल समाज का देश में बहुत बड़ा योगदान है। भगवान अग्रसेन की जयंती पर आगामी 15 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम को सात बजे श्री अग्रसेन आनंद मेला लगाया जाएगा। इसके नियम है केवल घर पर बने व्यंजन ही मान्य होंगे और सभी व्यंजनों को प्रोत्साहन पुरस्कार अवश्य दिया जाएगा। इसके बाद विजेता की घोषणा जयंती दिवस पर की जाएगी। वही शनिवार को भी तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment